नई दिल्ली: कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के मामलों को छुपाना पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार को अब भारी पड़ रहा है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण से हुई 195 मौतों में से रिकॉर्ड 98 डेथ सिर्फ पश्चिम बंगाल में हुई हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्र की टीमों को निरीक्षण करने से बंगाल में स्थानीय प्रशासन ने रोक दिया था.
आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3900 नए मामले सामने आए हैं. जिनमें से 1567 केवल महाराष्ट्र से हैं. यानी देश के 2 राज्यों ने संक्रमण के लिहाज से देश के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर कर दी. यदि बीते 24 घंटे में देशभर के राज्यों का आकलन करें तो सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले 6 राज्यों में सामने आए हैं इनमें महाराष्ट्र सबसे टॉप पर
पिछले 24 घंटों के आंकड़े
- महाराष्ट्र में 1567 नए मामले
- तमिलनाडु में 527 नए मामले
- गुजरात में 376 नए मामले
- दिल्ली में 349 नए मामले
- पश्चिम बंगाल में 296 नए मामले
- राजस्थान में 175 नए मामले
यानी बीते 24 घंटे इन 6 राज्यों में कोरोना के 3290 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ मौतों के आंकड़ों को देखें तो पश्चिम बंगाल इसमें सबसे टॉप पर है. बीते 24 घंटे में कोरोना से देश में 195 लोगों की मौतें हुई हैं इनमें से 98 सिर्फ और सिर्फ बंगाल में ही हुईं.
बंगाल के अलावा जिन दूसरे राज्यों में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की डेथ हुई है उनमें से महाराष्ट्र में 35, गुजरात में 29, मध्यप्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 7 और राजस्थान में 6 मौतें हुई हैं.
बीते 3 दिनों में देश में कोरोना संक्रमण के 10,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं और मौतों का आंकड़ा भी उसी सफ्तार से बढ़ रहा है. अभी तक देश में हालात कंट्रोल में थे लेकिन जिस तरह से स्थितियां तेजी से बदल रही हैं उसको देखकर मुश्किल स्थिति का अंदेशा ज्यादा हो रहा है
इस महीने की शुरुआत में यानी 1 मई को देश में संक्रमण के मामले 35043 ही थे. जबकि मौतों की संख्या 1147 थी. 5 मई को संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 46 हजार को पार कर गया है जबकि 1568 मरीजों की जान जा चुकी
No comments:
Post a Comment