Search This Blog

BigRock offer

amazon

Thursday, April 30, 2020

शराब पीने वाले के लिए आने वाली है ये खुशखबरी..जाने क्या है वो. पढ़िये और आपके शराबी मित्रो के साथ शेयर करे


नई दिल्ली: लॉकडाउन (Lockdown) के बाद से ही देश में सभी शराब की दुकानें बंद हैं. पिछले कई दिनों से इन दुकानों को खोलने की सुगबुगाहट होती रही है. केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में इन दुकानों को खोलने पर चर्चाएं हुई. इसके बावजूद इन्हें खुलवाने में कामयाबी नहीं मिली. लेकिन अब एक संगठन सामने आया है जिसने देश के 10 राज्यों में शराब की दुकानों को खोलने की मांग की है. संगठन ने कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन (Lockdown) के बीच एक नायाब आइडिया भी सरकार को दिया है.

CIABC आया सामने
शराब निर्माता कंपनियों के संगठन दि कंफेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहल बेवरेज कंपनीज (CIABC) आगे आया है. संगठन ने दस राज्यों में शराब की दुकान खोलने की मांग की है. इनका सुझाव है कि राज्यों में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है. राज्यों से अनुरोध किया गया है कि इन स्थानों की निशानदेही कर यहां शराब की दुकानें दोबारा खोलने की इजाजत दी जाए.

दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों से की मांग
संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि हमने राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्णाटक के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है. हमने कहा है कि आपके राज्यों के कई जिलों में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है. ऐसे में इन जिलों में सुरक्षा के सभी उपायों के साथ शराब की दुकान खोलने की इजाजत मिलनी चाहिए. अधिकारी ने बताया कि फिलहाल राज्यों की ओर से कोई जवाब नहीं आया


#lockdown #beershop 

No comments:

Post a Comment

दही के साथ अजवाइन का करें इस्तेमाल, फिर देखें क्या होता है 'चमत्कार'

दही के साथ अजवाइन का करें इस्तेमाल, फिर देखें क्या होता है 'चमत्कार'         घर की रसोई में रखा अजवाइन (Ajwain) सेहत की कई समस्याओं ...