Search This Blog

BigRock offer

amazon

Tuesday, April 14, 2020

100 साल पुरानी दवा जिसे कोई नहीं पूछता था, आज कोरोना वायरस पर सबसे ज्यादा असरदार ..जानने के लिए पढ़िये और साँझा कीजिये..


100 साल पुरानी दवा जिसे कोई नहीं पूछता था, आज कोरोना वायरस पर सबसे ज्यादा असरदार

100 साल पुरानी दवा जिसे कोई नहीं पूछता था, आज कोरोना वायरस पर सबसे ज्यादा असरदार
 
कोरोना वायरस से लड़ने में टीबी की सबसे पुरानी दवा कारगर साबित हो रही है

नई दिल्ली: एक बात तो सभी वैज्ञानिक जानते हैं कि कोरोना वायरस (Coronavirus) की कोई भी नई दवा साल भर से पहले आना मुमकिन नहीं. लेकिन इस बीच एक उम्मीद की किरण नजर आई है. वैज्ञानिक अब 100 साल पहले तैयार किए गए टीके में जिंदगी देख रहे हैं. ताजा शोध में सामने आया है कि कोरोना वायरस से लड़ने में टीबी की सबसे पुरानी दवा कारगर साबित हो रही है.

बीसीजी की दवा में दिख रही उम्मीद
पिछले चार महीनों से कोरोना वायरस के विभिन्न इलाजों के शोध में वैज्ञानिकों ने पाया है कि बीसीजी (BCG) का टीका काफी प्रभावशाली है. ऐसे देश जहां अभी भी टीबी रोग से बचाव के लिए बीसीजी का टीका लगाया जाता है, वहां कोरोना वायरस का संक्रमण अन्य देशों के मुकाबले कम फैला है. वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों पर इस टीके से फायदा कम नजर आ रहा है. लेकिन एक अच्छी बात ये है कि जिनकों टीबी के बचाव के लिए बीसीजी के टीके लगे हैं उनमें कोरोना वायरस अटैक करने में कामयाब नहीं हो पा रहा है.

भारत भी कर रहा इसकी जांच
पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के प्रमुख डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी ने ज़ी न्यूज डिजिटल से बातचीत में कहा कि बीसीजी का टीका देश में हर बच्चे को लगाया जाता है. इससे टीबी को दूर भगाने में मदद मिलती है. हाल ही में कोरोना वायरस पर बीसीजी टीके के असर पर भारतीय वैज्ञानिक भी नजर बनाए हुए हैं. कोरोना संक्रमण के बचाव में इस टीके पर सटीक शोध के बाद ही कुछ ठोस कहना मुमकिन होगा.


#Sources zee news 

No comments:

Post a Comment

दही के साथ अजवाइन का करें इस्तेमाल, फिर देखें क्या होता है 'चमत्कार'

दही के साथ अजवाइन का करें इस्तेमाल, फिर देखें क्या होता है 'चमत्कार'         घर की रसोई में रखा अजवाइन (Ajwain) सेहत की कई समस्याओं ...