Search This Blog

BigRock offer

amazon

Wednesday, April 15, 2020

SBI खाताधारकों को लगा बड़ा झटका, सेविंग अकाउंट्स पर यह फैसला हुआ लागू











SBI खाताधारकों को लगा बड़ा झटका, सेविंग अकाउंट्स पर यह फैसला हुआ लागू

SBI खाताधारकों को लगा बड़ा झटका, सेविंग अकाउंट्स पर यह फैसला हुआ लागू
भारतीय स्टेट बैंक (फाइल फोटो)
   


इस ऐलान के साथ ही अब खाताधारकों को 0.25 फीसदी कम ब्याज मिलेगा.

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अगर आपका बचत खाता (Saving Account) है तो ये जानकारी आपके लिए है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश भर में हुए लॉकडाउन के पहले बैंक ने बचत खाते में मिलने वाले ब्याज में कटौती करने का ऐलान किया था. यह ऐलान बुधवार 15 अप्रैल से प्रभावी हो गया है. इस ऐलान के साथ ही अब खाताधारकों को 0.25 फीसदी कम ब्याज मिलेगा. हालांकि बैंक ने अपने एटीएम कार्ड धारकों को भी बड़ी राहत दी है.
बैंक ने वेबसाइट पर की घोषणा
बैंक ने अपनी वेबसाइट पर इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि अब से खाताधारकों को उनके बचत खाते में 2.75 फीसदी ब्याज मिलेगा. बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त नकदी होने की वजह से उसने बचत जमा ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का निर्णय किया है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ एक मिस कॉल बता सकता है जनधन खाते का बैलेंस, यहां जानें आसान तरीका
होम लोन की दर में भी कमी
एसबीआई ने सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.35% कटौती की घोषणा की है. इससे आपकी होम लोन की ईएमआई कम हो जाएगी. बैंक ने कहा कि इससे 30 वर्ष की अवधि वाले होम लोन की मासिक किश्त प्रति एक लाख रुपये कर्ज पर 24 रुपये कम हो जाएगी.
15 अप्रैल से SBI बचत खाता पर ब्याज दर
11 मार्च को SBI ने सभी ग्राहकों के लिए अपनी बचत बैंक ब्याज दर को घटाकर 3 फीसदी कर दिया था. पहले यह 1 लाख तक की शेष राशि पर 3.25 फीसदी था, और 1 लाख से ज्यादा पर ऊपर 3 फीसदी था. अब ये सभी बचत पर 2.75 फीसदी हो गया है

#sbi #bank #Sources zee news 

No comments:

Post a Comment

दही के साथ अजवाइन का करें इस्तेमाल, फिर देखें क्या होता है 'चमत्कार'

दही के साथ अजवाइन का करें इस्तेमाल, फिर देखें क्या होता है 'चमत्कार'         घर की रसोई में रखा अजवाइन (Ajwain) सेहत की कई समस्याओं ...