जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस का आंकड़ा 1169 पार कर चुका है. राजस्थान में इसका प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में राजस्थान के दौसा जिले से एक नए 'कोरोना योद्धा' सामने आए हैं.
ये हैं राजस्थान से बीजेपी (BJP) के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़लाल मीणा, जिनका कोरोना से चल रही जंग के दौरान नया अवतार देखने को मिल रहा है. जो तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं, उसमें राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़लाल मीणा दौसा जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोहरा मुल्ला में मरीजों की जांच करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
गले में स्टेथोस्कोप और मुंह पर मास्क लगाकर एमबीबीएस के डिग्रीधारी सांसद यहां बतौर चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
दरअसल, डॉ. किरोड़ीलाल लाल मीणा राजनीति से पहले सरकारी सेवा में भी 2 वर्ष काम किया है. राजनीति में आने के बाद भी 1980 काफी समय तक महवा- मण्डावर रोड पर जनता हॉस्पिटल के नाम से गरीबों की फ्री में सेवा करते थे.
राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे तक राज्य में कुल कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1169 पहुंच गई है. साथ ही, शुक्रवार सुबह तक राजस्थान से कुल 38 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं.
No comments:
Post a Comment