Search This Blog

BigRock offer

amazon

Friday, April 17, 2020

#रतन टाटा जिनकी सरलता ,सहजता और देशभक्ती के कुछ महान किस्से जो हम सबको जानने चाईये..पढ़े और शेयर करे अपनो के साथ


Salt से Software तक का निर्माण करने वाली Tata Company भारत में ही नहीं पूरे विश्व में जानी जाती है। और इसकी कामयाबी का श्रेय बहुत हद तक #Ratan Tata को जाता है।

2o सालों से अधिक टाटा के चेयरमैन रहे रतन टाटा  भारतीय उद्द्योग जगत में एक लिविंग लीजेंड की तरह देखे जाते हैं, आइये आज हम उनके कुछ अनमोल विचारों को जानते हैं:


#1978_की_हकीकत:-

एक बार जे. आर. डी. टाटा फ्लाइट मे बैठे थे। उनके बगल मे दिलीप कुमार बैठे थे। दिलीप कुमार से रहा नही गया उन्होंने अपना परिचय दिया, मैं नामी filmstar हूँ , आपने मेरी film देखी होगी।
JRD Tataने जबाब दिया -' नहीं, कौन दिलीप कुमार ?'
उस वक्त दिलीप कुमार की बेइज्जती हो गई. सभी news paper मे खबर आई थी।

आज देश के अनमोल रत्न रतन जी टाटा पर पूरे देश को गर्व है।
इनके जीवन की तीन घटनाएं जो मैने पढ़ी है, आपको बताता हूँ।

1. एकबार अमिताभ इनके बगल की सीट पर फ्लाइट में सफर कर रहे थे।अमिताभ ने पूछा, आप फ़िल्म देखते है, इन्होंने कहा समय नहीं मिलता, अमिताभ ने बताया कि वो फ़िल्म स्टार है। इन्होंने कहा बहुत खुशी हुई आपसे मिलकर।अमिताभ बहुत प्रसन्न थे। अपना फिल्मस्टार वाला एटीट्यूड दिखा रहे थे। जब एयरपोर्ट पर उतरे तो अमिताभ ने पूछा कि आपने अपना परिचय नहीं दिया तो इन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज का चेयर मैन हूँ, रतन टाटा नाम है। अमिताभ को काटो तो खून नहीं।

2. दूसरी घटना मुम्बई हमलों के बाद की है।पाकिस्तान से टाटा सूमो का हजारो गाड़ियों का आर्डर था जो मुम्बई हमले के बाद टाटा ने डिलीवरी कैंसिल कर दी व यह कहकर गाड़ियां देने से मना कर दिया कि मैं उस देश को गाड़ियां नहीं दे सकता जो मेरे देश के खिलाफ इन गाड़ियों को इस्तेमाल करे।

3. तीसरी घटना मुम्बई हमले के बाद की है,मुम्बई ताज होटल का मॉडिफिकेशन होना था। पाकिस्तान की एक पार्टी इस काम के लिए इनसे मिलने आई, इन्होंने मिलने से ही मना कर दिया। पार्टी ने दिल्ली जाकर आनन्द शर्मा से सिफारिश करवाई। शर्मा जी ने पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हें काम दे दीजिए ये अच्छा काम करेंगे। रतन टाटा का जवाब था "you may be shameless, I am not" (आप बेशर्म हो सकते हैं, मैं नहीं!)
      
प्रधानमंत्री के आग्रह पर वो व्यक्ति दीया लिए खड़ा है। यही वो व्यक्ति हैं जिन्होंने कोरोना फण्ड में 1500 करोड़ रुपये दान किये है और कहा है जरूरत पड़ने पर अपनी पूरी सम्पत्ति देश के लिए दे सकता है।

ऐसे देश भक्त महान पुरुष व कर्मयोद्धा को सादर करबद्ध नमन।ये है हमारे देश के असली हीरो। आज के युवा को इन्हें अपना आदर्श मानना चाहिए और इन पर गौरव करना चाहिए, न कि टुच्चे नेताओ को हीरो मानकर उनके आगे पीछे चक्कर लगाना चाहिए।
          
मेरी नजर में भारत रत्न का हकदार ये असली रत्न, ये कर्मयोद्धा है। जिसने भारत की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व किया और उत्पादों की गुणवत्ता के सदैव  मानक स्थापित किये।

रतन टाटा के बेस्ट इंस्पायरिंग थॉट्स

Quote 1: I don’t believe in taking right decisions. I take decisions and then make them right.

In Hindi: मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता। मैं निर्णय लेता हूँ और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूँ।

Quote 2: Ups and downs in #life are very important to keep us going, because a straight line even in an #ECG means we are not alive

In Hindi: आगे बढ़ने के लिए जीवन में उतर-चढ़ाव बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि ईसीजी में भी एक सीधी लाइन का मतलब होता है कि हम जिंदा नहीं हैं।

Quote 3: #Power and #wealth are not two of my main stakes.

In Hindi: सत्ता और धन मेरे दो प्रमुख सिद्धांत नहीं हैं।


Quote 4: I will certainly not join politics. I would like to be remembered as a clean #businessman who has not partaken in any twists and turns beneath the #surface, and one who has been reasonably successful.

In Hindi: मैं निश्चित रूप से राजनीति में नहीं शामिल होऊंगा। मैं एक साफ़-सुथरे बिजनेसमैन के तौर पे याद किया जाना पसंद करूँगा, जिसने सतह के नीचे की गतिविधियों में हिस्सा ना लिया हो, और जो काफी सफल रहा हो।


Quote 5: The day I am not able to fly will be a sad day for me.

In Hindi: जिस दिन मैं उड़ान नहीं भर पाऊंगा, वो मेरे लिए एक दुखद दिन होगा।


Quote 6: I have been #constantly telling people to #encourage people, to #question the unquestioned and not to be ashamed to bring up new #ideas, new processes to get things done.

In Hindi: मैं लगातार लोगों से लोगों को प्रोत्साहित करने, जिसपर सवाल न उठा हो उसपर सवाल उठाने, नए विचार सामने लाने में शर्मिंदा ना होने, और चीजों को करने के लिए नयी प्रक्रियाओं को बताने के लिए कहता रहा हूँ।


Quote 7: I have always been very confident and very upbeat about the future potential of India. I think it is a great country with great potential.

In Hindi: मैं भारत के भविष्य की सम्भावनाओं के लेकर हमेशा बहुत कॉंफिडेंट और उत्साही रहा हूँ। मुझे लगता है ये एक महान क्षमता वाला महान देश है।


Quote 8: There are many things that, if I have to relive, maybe I will do it another way. But I would not like to look #back and think what I have not been #able to.

In Hindi: ऐसी कई चीजें हैं, जो अगर मुझे दोबारा जीने के मौका मिले तो शायद मैं अलग ढंग से करूँगा। लेकिन मैं पीछे मुड़कर ये नहीं देखना चाहूँगा कि मैं क्या नहीं कर पाया।

Quote 9: I would say that one of the things I wish I could do #differently would be to be more #outgoing.

In Hindi: मैं कहूँगा कि एक चीज जो मैं अलग ढंग से करना चाहता वो है और अधिक आउटगोइंग होना

Quote 10: None can destroy iron, but its own rust can! Likewise none can destroy a person, but its own mindset can!

In Hindi: कोई लोहे को नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन उसकी अपनी जंग कर सकती है! उसी तरह कोई किसी इंसान को बर्बाद नहीं कर सकता, लेकिन उसकी अपनी मानसिकता कर सकती है।


Quote 11: I admire people who are very successful. But if that success has been achieved through too much ruthlessness, then I may admire that person, but I can’t respect him.

In Hindi: मैं उन लोगों कि प्रशंसा करता हूँ जो बहुत सफल हैं। लेकिन अगर वो सफलता बहुत बेरहमी से हासिल की गयी है तो मैं उस व्यक्ति की प्रशंसा करता हूँ पर मैं उसकी इज्ज़त नहीं कर सकता।

Ratan Tata रतन टाटा
#जय_हिंद! #वंदे_मातरम!,,,,,,,👏👏👏

#ratantata #tatagroup

No comments:

Post a Comment

दही के साथ अजवाइन का करें इस्तेमाल, फिर देखें क्या होता है 'चमत्कार'

दही के साथ अजवाइन का करें इस्तेमाल, फिर देखें क्या होता है 'चमत्कार'         घर की रसोई में रखा अजवाइन (Ajwain) सेहत की कई समस्याओं ...