Search This Blog

BigRock offer

amazon

Saturday, April 11, 2020

टिकटॉक वीडियो भेजने वालों को रामपुर DM की चेतावनी, परेशान करने पर इस काम में लगा दिया जाएगा



रामपुर: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिना का लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन में लोगों के बेवजह घरों से निकलने पर पाबंदी है। सरकार ने लोगों को सिर्फ राशन समेत जरूरी सामान खरीदने की ही इजाजत दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों की दिक्कत को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। लॉकडाउन की वजह से जरूरमंदों और बेसहारा लोगों को किसी तरह की मुसीबत न हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। राज्य के जिलों में लोगों के लिए मोबाइल नंबर पर जारी किए गए हैं जिसपर वो मदद मांग सकते हैं। हालांकि, कई लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और प्रशासन को परेशान कर रहे हैं। 
रामपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) आंजनेय कुमार ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर कोई जरूरी काम के अलावा परेशान करेगा तो उसे सफाई के काम में लगा दिया जाएगा। डीएम का कहना है कि अगर आप जरूरतमंदों की मदद नहीं कर सकते तो कम से कम बाधा तो न बनें। दरअसल, रामपुर के कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर लोग अपने टिकटॉक वीडियो बनाकर भेज रहे हैं जिसके बाद डीएम को ये चेतवानी देनी पड़ी है। इसके अलावा कई लोग समोसे और पान मंगाने तक के लिए कंट्रोल रूम के नंबर पर गुहार लगा रहे हैं। 

#covid19 #up

No comments:

Post a Comment

दही के साथ अजवाइन का करें इस्तेमाल, फिर देखें क्या होता है 'चमत्कार'

दही के साथ अजवाइन का करें इस्तेमाल, फिर देखें क्या होता है 'चमत्कार'         घर की रसोई में रखा अजवाइन (Ajwain) सेहत की कई समस्याओं ...