शहर में इन दिनों भामाशाह और समाजसेवी बढ़ चढ़कर जरुरत मंद लोगों को भोजन के पैकेट और रसद सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। इसी तरह हीरावाला औद्योगिक एसोसिएशन कानोता भी जरुरत मंद लोगों की मदद कर रहा है।
एसोसिएशन की ओर से प्रतिदिन 25 हजार भोजन के पैकेट बनाए जाते हैं जिन्हें जिला प्रशासन के जरिए लोगों के बीच वितरित किया जाता है। कांग्रेस प्रवक्ता नितिन अग्रवाल ने बताया कि यहां प्रतिदिन 25 हजार खाने के पैकेट तैयार किए जाते हैं,जब तक लॉक डाउन रहेगा, भोजन के पैकेट इसी तरह से तैयार किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां का जायजा लेकर इस काम में जुटी टीम की हौंसला अफजाई कर चुके हैं।
No comments:
Post a Comment